Barabanki News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े डंपर में बोलेरो घुसी, छह घायल, एक की हालत नाजुक

Barabanki News: टक्कर से बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। बाईं सीट पर बैठे 40 वर्षीय सत्यम वाहन के मलबे में फंस गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

Sarfaraz Warsi
Published on: 22 July 2025 9:27 AM IST
Barabanki News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े डंपर में बोलेरो घुसी, छह घायल, एक की हालत नाजुक
X

Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बिहार से कानपुर लौट रही एक बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार में चल रही थी और अचानक सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार सभी छह लोग घायल हो गए।

हादसा सरायचौबे गांव के पास किलोमीटर पॉइंट 44.3 पर हुआ। सभी यात्री एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार तेज थी। संभवतः चालक को झपकी आ गई थी, इसी वजह से उसने सड़क किनारे खड़ा डंपर नहीं देखा और वाहन सीधे उसमें जा भिड़ा। टक्कर से बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। बाईं सीट पर बैठे 40 वर्षीय सत्यम वाहन के मलबे में फंस गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीईडीए की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी काटकर सत्यम को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां पांच घायलों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान कल्लू (30), श्याम (28), अनूप (34), संतराम (40), संदीप (27) और सत्यम (40) के रूप में हुई है। सभी कानपुर जिले के थाना चौबेपुर के पाठकपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story