Chandauli News: नहर सफाई में करोड़ों का घोटाले का आरोप,भाजपा विधायक पर सपा के पूर्व विधायक ने किसानों को लेकर किया बड़ा हमला

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Ashvini Mishra
Published on: 1 Aug 2025 3:50 PM IST
X

Chandauli News: चंदौली जिले में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि जिले में नहरों की सफाई के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है, जिसमें 30 से 40 करोड़ रुपये तक की बंदरबांट हुई है। यह काम भाजपा विधायक के करीबी सहयोगियों द्वारा किया गया है, जिनके संरक्षण में ये भ्रष्टाचार हुआ।

मनोज सिंह ने कहा कि "धान के कटोरे" के नाम से प्रसिद्ध चंदौली के किसान आज बदहाली की कगार पर हैं। नहरों की सफाई ठीक से न होने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे धान की फसल प्रभावित हो रही है और किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कैनालों की हालत दयनीय है, कई जगहों पर पानी का बहाव पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है, जिससे खेत सूखे पड़े हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि जिले के सत्ताधारी विधायक इतने शक्तिशाली हैं कि उनके सामने प्रशासन भी लाचार है। अधिकारियों को कुछ कहने या कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरा घोटाला मिलीभगत का नतीजा है, जिसमें आम किसानों की मेहनत और हक को नजरअंदाज किया जा रहा है।

भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर कभी गंभीर नहीं रहे हैं। न तो उन्होंने खुद कोई पहल की और न ही प्रशासन पर दबाव बनाया। मनोज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही नहरों की तत्काल सफाई कर किसानों को राहत दी जाए।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story