Chandauli News: स्वार्थी लोगों के लिए,भाभी ने पेस की मिसाल,भाजपा नेता देवर की बचाई जान

Chandauli News: थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव की निवासिनी भाभी नीलम सिंह ने अपने भाजपा नेता देवर इंदल सिंह बाबा के लिए अपना किडनी देकर आज के स्वार्थी परिवेश में लोगों को एक संगठित परिवार के फायदे का संदेश दिया है।

Ashvini Mishra
Published on: 10 Aug 2025 7:29 PM IST
Chandauli News: स्वार्थी लोगों के लिए,भाभी ने पेस की मिसाल,भाजपा नेता देवर की बचाई जान
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले के कन्दवा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव की निवासिनी भाभी नीलम सिंह ने अपने भाजपा नेता देवर इंदल सिंह बाबा के लिए अपना किडनी देकर आज के स्वार्थी परिवेश में लोगों को एक संगठित परिवार के फायदे का संदेश दिया है। खतरे में पड़े देवर की जन बचाने की चर्चा जोरो पर हो रही है।

आपको बता दे कि चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव के प्रतिष्ठित और राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले जिला पंचायत प्रतिनिधि भाजपा नेता इंदल सिंह बाबा के किडनी ट्रांसप्लांट को सफलता पूर्वक गुड़गांव के आर्ट मिक्स हॉस्पिटल में डॉ. एल.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। लंबे समय से किडनी फेल होने के कारण इंदल सिंह बाबा अस्वस्थ चल रहे थे, जिससे उनके परिवारजन और क्षेत्रीय शुभचिंतक गहरी चिंता में थे।

देवर की जिंदगी खतरे में देख भाभी नीलम सिंह ने आगे आकर सहर्ष अपनी किडनी दान कर दी और पूरे परिवार के साथ-साथ समाज को भी एक प्रेरणादायक संदेश दिया। नीलम सिंह के इस त्यागमयी निर्णय से यह सिद्ध हो गया कि यह परिवार सिर्फ संपत्ति में नहीं, बल्कि एक-दूसरे की पीड़ा में सहभागी बनने में विश्वास रखता है।जहां हॉस्पिटल में एक तरफ बीमारी हालत में देवर इंदल सिंह बाबा भर्ती है वही भाभी नीलम सिंह भी अपनी किडनी देकर एडमिट है।दोनों देवर भाभी अब खतरे से बाहर है।जनपद में देवर की जिंदगी के लिए भाभी का समर्पण चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों में महिलाओं को विशेष चर्चा है कि आज के परिवेश में अधिकतर संयुक्त परिवार को तोड़ने वाली महिलाएं होती है।लेकिन नीलम सिंह ने अपनी जान की बजी लगाकर देवर की बचाई है।यह अपनों के प्रति सभी परिस्थितियों में समर्पण का प्रतीक है।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंदल सिंह बाबा इधर कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उसका उपचार कई जगह कराया गया,लेकिन कोई लाभ नहीं मिला।बाद में मालूम हुआ कि उनकी किडनी फेल हो गई है।यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए, लेकिन उनकी भाभी नीलम सिंह ने सभी को ढाढस बढ़ाया और कहा बहुत लोग एक किडनी पर भी जिंदगी जीते है अपनी किडनी देकर जान बचाएगी।

इस अवसर पर इंदल सिंह बाबा की पत्नी व जिला पंचायत सदस्य सीमा सिंह, बड़े भाई संस्कार सिंह, रामधारी सिंह 'दिनकर सेवा समिति' के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपु, भगवती तिवारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि सोनू सिंह, मंटू सिंह, अरुण सिंह सहित दर्जनों सम्मानित लोग अस्पताल में मौजूद रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story