Etah News: सड़क हादसे में बुआ के घर से वापस जा रहे बाइक सवार की मौत, पैदल चल रहे व्यक्ति की हालत गंभीर

Etah News: जलेसर क्षेत्र के अवागढ़ रोड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैदल चल रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sunil Mishra
Published on: 24 July 2025 10:26 AM IST
Etah News: सड़क हादसे में बुआ के घर से वापस जा रहे बाइक सवार की मौत, पैदल चल रहे व्यक्ति की हालत गंभीर
X

Etah News

Etah News: एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के अवागढ़ रोड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैदल चल रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।

थाना जलेसर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि अवागढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक और पैदल व्यक्ति के बीच टक्कर हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एचएफ डीलक्स बाइक (नंबर UP-83 BE 0154) सवार प्रीतम (30 वर्ष), पुत्र महेंद्र पाल सिंह, निवासी नगला मर्दन, थाना एका, जनपद फिरोजाबाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतम अपनी बुआ के घर ग्राम रसीदपुर, थाना जलेसर, एटा में धान की पौध लगवाने आया था। वापसी के दौरान उसकी बाइक सामने से आ रहे अशोक पाल सिंह (50 वर्ष), पुत्र भंवरपाल सिंह, निवासी नगला भूड़, थाना जलेसर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक फिसल गई और प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलेसर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है, हालांकि स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दुख और आक्रोश व्याप्त है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Next Story