Etawah News: कांग्रेस ने शास्त्री चौराहे पर दिया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Etawah News: इटावा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहे पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन देते हुए केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन के खिलाफ नारेबाजी की।

Ashraf Ansari
Published on: 11 Aug 2025 7:26 PM IST
Etawah News: कांग्रेस ने शास्त्री चौराहे पर दिया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
X

Etawah Congress protest

Etawah News: दिल्ली में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के मामले को लेकर इटावा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहे पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन देते हुए केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन के खिलाफ नारेबाजी की। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की तरफ से वोट चोरी का आप लगातार इलेक्शन कमीशन पर लगाया जाता रहा है जिसको लेकर आज विपक्षी पार्टियों के नेता एकजुट होकर इलेक्शन कमीशन से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे तभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ्तारी कर ली गई। जिसको लेकर कांग्रेसी नाराज हो गए और धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व में रहे जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी बिहार और कर्नाटक में हुए चुनाव में वोटो की चोरी को लेकर आवाज उठा रहे थे। लेकिन सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है इसीलिए कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया गया और उसी के विरोध में हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन की जानकारी जैसी ही पुलिस प्रशासन को हुई तो भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई जहां कांग्रेसियों को पुलिस के द्वारा समझा बुझाकर उनके प्रदर्शन को खत्म कराया गया।शास्त्री चौराहे पर कांग्रेसियों के द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, सरला जाटव, हरिओम सिंह, श्याम सिंह कुशवाहा, अफजाल वारसी, समेत कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story