Etawah News: सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन

Etawah News: प्रदेश सरकार की शिक्षा नीतियों का विरोध करते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने किया।

Ashraf Ansari
Published on: 22 July 2025 6:29 PM IST
Etawah News: सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन
X

school merger protest,

Etawah News: समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने प्रदेश सरकार की शिक्षा नीतियों का विरोध करते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने किया। इस मौके पर राज्यपाल के नाम डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया।

सपा महिला सभा ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और गिरते शिक्षा स्तर के बीच सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

स्कूलों के मर्जर पर रोक की मांग

सपा महिला सभा ने मांग की है कि विद्यालयों के मर्जर की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। उन्होंने आरटीई कानून का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक बस्ती में एक किलोमीटर के भीतर प्राथमिक विद्यालय और तीन किलोमीटर के भीतर उच्च प्राथमिक विद्यालय की उपलब्धता अनिवार्य होनी चाहिए। साथ ही यह भी मांग की गई कि सरकारी स्कूलों की संख्या घटाने के बजाय उसे बढ़ाया जाए।

सीमा यादव ने आरोप लगाया कि योगी सरकार स्कूल बंद करके बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है और यह फैसला पूरी तरह से गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि शराब के ठेकों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समाजवादी महिला सभा इस फैसले के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

विरोध प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद

पूजा गुप्ता, मीरा गुप्ता, नीलू सिंह, साक्षी, हिरदेश शाक्य, हिमांशी, प्रियंका, विमला, सुशीला देवी, वर्षा गुप्ता, प्रियंका, समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

1 / 10
Your Score0/ 10
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story