TRENDING TAGS :
Ghazipur News: ग्रीनफील्ड के मिट्टी ले जा रहे डंफर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
Ghazipur News: भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाड़ी गांव निवासी राजन तिवारी अपने ससुराल करीमुद्दीनपुर थाने क्षेत्र अंतर्गत डेहमा गांव शारादान्नद तिवारी के यहां आये हुए थे।
ghazipur news
Ghazipur News: गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर गांव के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी लेकर जा रहे डंफर से टक्कर होने पर मोटरसाइकिल सवार सोनाड़ी गांव निवासी राजन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक डंफर को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाड़ी गांव निवासी राजन तिवारी अपने ससुराल करीमुद्दीनपुर थाने क्षेत्र अंतर्गत डेहमा गांव शारादान्नद तिवारी के यहां आये हुए थे। आज सुबह राजन तिवारी दर्शन करने कारों जा रहे थे। तभी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी लेकर तेज रफ्तार से जा रहे डंफर ने राजन तिवारी को टक्कर मार दिया। डंफर से टक्कर होते ही राजन तिवारी गिर पड़े जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद डंफर चालाक डंफर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। इस घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं
इस घटना की ग्रामीणों ने जानकारी राजन तिवारी के गांव सोनाड़ी व ससुराल में दे दिया। सूचना मिलते ही पत्नी नीमा तिवारी मौके पर पहुंच गई । अपने पति को मृत अवस्था में देख नीमा तिवारी गश्त खा कर गिर जा रही थी । वहीं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे मौके पर पहुंची पुलिस लोगों समझाने में लगी रही लेकिन ग्रामीणों ने अधिकारियों को बुलाने की जींद पर अड़े रहे।
सूचना मिलते ही सर्किल प्रभारी चोब सिंह व उपजिलाधिकारी डाक्टर हर्षिता तिवारी मौके पर पहुंच शांत कराने की कोशिश में लगी रही। वही ग्रामीणों की मांग थी की कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को बुलाया जाय वहीं उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी के काफी समझाने के बाद करीब चार घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी ने बताया की मृतक राजन तिवारी के भाई विनीत तिवारी ने डंफर चालक के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया की डंफर को कब्जे में ले थाने लाया गाया है।


