Gorakhpur News: प्रमुख शिव मंदिरों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, योगी ने किया रुद्राभिषेक

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन माह में प्रदेश में जगह-जगह कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की जा रही है।

Purnima Srivastava
Published on: 23 July 2025 5:13 PM IST
gorakhpur news
X

gorakhpur news

Gorakhpur News: भगवान भोले शंकर को अत्यंत प्रिय सावन माह में शिव मंदिरों पर सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के साथ ही योगी सरकार श्रद्धालुओं का सम्मान और विशेष अभिनंदन भी कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन शिवरात्रि (बुधवार) को गोरखपुर और संतकबीरनगर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धार्चन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनकी आस्था को हार्दिक सम्मान दिया गया। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी रुद्राभिषेक किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन माह में प्रदेश में जगह-जगह कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर और संतकबीरनगर के प्रमुख शिव मंदिरों पर आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनकी आस्था का अभिनंदन किया गया। गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर, प्राचीन मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, भौवापार स्थित मुंजेश्वर नाथ मंदिर, पिपराइच स्थित मोटेश्वर शिव मंदिर तथा संतकबीरनगर के तामेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

रुद्राभिषेक कर CM योगी ने की लोक मंगल की कामना

पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, सावन शिवरात्रि (बुधवार) को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया।

उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

1 / 9
Your Score0/ 9
Purnima Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Purnima Srivastava

Next Story