Hapur News: हसूपुर गांव में बारिश से जर्जर मकान ढहा, गर्भवती महिला सहित एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दबे

Hapur News: मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मकान की जर्जर स्थिति को हादसे की वजह बताया है।

Avnish Pal
Published on: 4 Aug 2025 10:39 AM IST
Hapur News: हसूपुर गांव में बारिश से जर्जर मकान ढहा, गर्भवती महिला सहित एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दबे
X

Hapur News

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया, जब गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव हसूपुर में एक पुराना कच्चा मकान तेज बारिश की मार नहीं झेल सका और भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर के भीतर सो रहे एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए, जिनमें एक आठ माह की गर्भवती महिला भी शामिल है।स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मकान की जर्जर स्थिति को हादसे की वजह बताया है।

रात 3 बजे का है हादसा, चीख-पुकार से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, श्यामलाल पुत्र रंजीत अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। श्यामलाल बरामदे में थे, जबकि अंदर के कमरे में उसकी पत्नी रीना (गर्भवती), बेटियां साक्षी, अनाया, प्रिया, बेटा लाला और साले की पत्नी सोई हुई थीं। रात करीब 3 बजे तेज बारिश के बीच अचानक मकान की छत और दीवारें ढह गईं, जिससे सभी लोग मलबे में दब गए।चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और 112 पुलिस सेवा को सूचना दी। प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि गर्भवती महिला रीना की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन मौके पर, जांच शुरू

घटना की खबर मिलते ही एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल की घेराबंदी कर प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।एसडीएम अंकित वर्मा ने बताया कि "प्रथम दृष्टया मकान की हालत बहुत जर्जर थी और भारी बारिश के कारण वह गिर गया। फिलहाल पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जा रही है और आगे की जांच जारी है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story