TRENDING TAGS :
Hardoi News: रेलवे स्टेशन पर बाबू जी धीरे चलना बड़ी ठोकर है इस राह में, निर्माण में अनिमियत्ता और लापरवाही आ रही सामने
Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर निर्माण के समय रेल अधिकारियों ने एक वर्ष तक ब्लॉक रखा था लेकिन जब प्लेटफार्म संख्या एक पर निर्माण कार्य चल रहा है तब अधिकारियों द्वारा कोई भी ब्लॉक नहीं लिया गया है।
Hardoi railway station construction
Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत योजना में निर्माण कार्य में अब जिम्मेदारों द्वारा लापरवाही भी बरती जा रही है। आलम यह है कि हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर निर्माण के समय रेल अधिकारियों ने एक वर्ष तक ब्लॉक रखा था लेकिन जब प्लेटफार्म संख्या एक पर निर्माण कार्य चल रहा है तब अधिकारियों द्वारा कोई भी ब्लॉक नहीं लिया गया है।
निर्माण कार्य करने वाली कंपनी भी काम चलाऊ कार्य कर रही है जिसका खामियाजा भविष्य में हरदोई के रेल यात्रियों को उठाना पड़ेगा। वर्तमान में भी हरदोई के रेल यात्रीयों को निर्माण के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। प्लेटफार्म संख्या एक को ऊंचा करने के लिए निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने प्लेटफार्म को तोड़े बिना ही उस पर गिट्टी डाल दी जो कि अब आने जाने वाले लोगों के लिए ठोकर का काम कर रही हैं। सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्ग और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
बीच में गड्ढे दे रहे हादसों को दावत
हरदोई के प्लेटफार्म संख्या एक पर सीमेंट मौरंग और मोटी गिट्टी युक्त मसाला प्लेटफार्म पर डाल दिया गया है।ऐसे में प्लेटफार्म पर आने जाने वाले लोगों के लिए यह गिट्टी किसी ठोकर से कम नहीं है। यात्री ध्यान से ना चले तो वह गिर भी सकता है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर पड़ी गिट्टी के चलते अपना सामान उठाकर ले जाना पड़ रहा है। ऐसे में रेल यात्रियों को अपना सामान उठा कर ले जाने में काफी असुविधा उठानी पड़ रही है।गिट्टी में ट्रॉली बैग खींचना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। हालांकि यात्रियों की समस्या को लेकर रेल अधिकारियों को कोई भी चिंता नजर नहीं आ रही है। प्लेटफार्म एक पर गिट्टी के साथ बीच-बीच में एक गड्ढे भी बनाए गए हैं और उन गड्ढों पर ना ही किसी प्रकार का कोई पत्थर डाला गया है और ना ही एरिया सीज किया गया है। ऐसे में ट्रेन पकड़ने के दौरान कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर निर्माण का कार्य कर रही कंपनी लगातार अनियमितता बरत रही है। प्लेटफार्म को बिना तोड़े ही उसे पर गिट्टी रोड डालकर निर्माण किया जा रहा है।


