Hathras News: दहेज में नहीं दिए 50 हजार रुपये व बाइक तो बेटे की कर ली दूसरी शादी

Hathras News: माता पिता ने अपनी बेटी की शादी में पांच लाख रूपये खर्च किए थे। लेकिन शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष सन्तुष्ट नहीं हुआ और ननद, ससुर, जेठ, सास, पति आये दिन दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे।

G Singh
Published on: 22 May 2025 8:25 PM IST
50 thousand rupees not given in dowry and son took bike second marriage
X

दहेज में नहीं दिए 50 हजार रुपये व बाइक तो बेटे की कर ली दूसरी शादी (Photo- Social Media)

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में दहेज में 50 हजार रुपए व बाइक की मांग पूरी न होने पर पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने का आरोप विवाहिता द्वारा लगाया जा रहा है। सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने बिसावर क्षेत्र के रहने वाले पति सहित ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी अप्रैल 2016 में बिसावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। माता पिता ने अपनी बेटी की शादी में पांच लाख रूपये खर्च किए थे। लेकिन शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष सन्तुष्ट नहीं हुआ और ननद, ससुर, जेठ, सास, पति आये दिन दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे।

बाइक व पचास हजार रूपये की मांग

शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते हुए मारपीट करते हुए कहते कि तेरे मायके वालों ने बाइक व पचास हजार रूपये भी नहीं दिये। यहां पर ससुराल के लोग कहते कि बाइक व पैसे नहीं दिलावायेगी तो हम बेटे की दूसरी शादी करेंगे और तुझे इस घर में नहीं रहने देगें।

तुझे हम जान से मार देगें

पूरे परिवार की सलाह से पति ने दूसरी शादी कर ली और इस बात का विवाहिता व उसके मायके वालों ने विरोध किया तो कहते हैं कि हमने तो जो किया व अच्छा किया है। तुझे जो करना हो वह करा लेना, हम तुझे कभी इस घर में नहीं रहने देगें। आरोप है कि ससुराल के लोग कहते कि अगर ज्यादा करेगी तो तुझे हम जान से मार देगें। अब इस मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

1 / 4
Your Score0/ 4
G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story