Hathras News: बुआ के गांव में बुलाकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Hathras News: सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। घायल युवक को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

G Singh
Published on: 9 Sept 2025 8:58 PM IST
Hathras News: बुआ के गांव में बुलाकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
X

बुआ के गांव में बुलाकर युवक को मारी गोली  (photo: social media )

Hathras News: चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार में अपनी बुआ के गांव में आए युवक को घर में बुलाकर गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल हुए युवक को गांव के युवकों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। घायल युवक को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर निवासी 35 वर्षीय दिनेश पुत्र भगवान सिंह की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार में रिश्तेदारी है। कैमार गांव के कुछ लोगों की दिनेश से पुरानी रंजिश है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने दिनेश को फोन करके अपने घर पर बुलाया और उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद दिनेश घर के बाहर भागा। खून में लथपथ युवक सड़क पर गिर गया। यहां से उसे दो युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर चंदपा पुलिस गांव कैमार पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। जिला अस्पताल से घायल युवक को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस गोली मारने के मामले की जांच में जुटी है।

युवक को गोली मारने की बात

अमित पाठक, सीओ सादाबाद ने बताया अभी तक की जांच में पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारने की बात सामने आई है। घायल की आरोपी के गांव में बूआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर की जाएगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story