TRENDING TAGS :
Hathras News: नपुंसकता को छुपाते हुए धोखे से कर ली शादी, अब दहेज में मांग रहे एक करोड़ रुपए
Hathras News: कोतवाली सदर इलाके की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी डॉक्टर बेटी की शादी अलीगढ़ निवासी डॉक्टर से की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 50 लाख रूपये खर्च किए थे।
Hathras News
Hathras News: नपुंसकता को छुपाते हुए धोखे से शादी कर ली। अब दहेज में एक करोड़ रूपए मांग रहे हैं। कोतवाली सदर इलाके की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी डॉक्टर बेटी की शादी अलीगढ़ निवासी डॉक्टर से की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 50 लाख रूपये खर्च किए थे। जिसमें एक मारूति ब्रीजा कार, सोने चांदी के आभूषण आदि दिया था। लेकिन बेटी की ससुराल के लोग शादी में दिये गये दान-दहेज से खुश नहीं हुए और दहेज में एक करोड रूपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
आरोपी है कि बेटी के पति ने बेटी के साथ मारपीट की, उसको दहेज लाने के लिए प्रताडित किया, दो-दो दिन तक कमरे में बन्द करके भूखा-प्यासा रखने का भी आरोप है। इस बारे में बेटी की ससुराल के लोगों से बात की तो वह अपनी दहेज की अवैध मांग पर अड़े रहे और कहा कि जब तक आप दहेज में एक करोड रूपये नहीं दोगे, तब तक हम तुम्हारी बेटी को नहीं रखेंगे और जान से मार देंगे। कुछ दिनों बाद जानकारी मिली कि बेटी के पति में नपुंसकता के लक्षण हैं।
आरोप है कि इस बात की शिकायत पर भी ससुराल के लोगों ने पिता व उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नपुंसकता को छिपाते हुए धोखाधड़ी कर शादी करने का आरोप है। इस सभी आरोपों को लेकर बेटी के पिता ने पुलिस से शिकायत की। अब महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। योगेंद्र कृष्ण नारायन, सीओ सदर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज महिला थाना पुलिस जांच में जुटी है।


