IAS मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार की उम्मीद खत्म, UP नये मुख्य सचिव के लिए तैयार; ये अफसर दावेदार

IAS Manoj Kumar Singh: राज्य सरकार ने लगभग 15 दिन पहले मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार दिये जाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 29 July 2025 2:10 PM IST
IAS Manoj Kumar Singh
X

IAS Manoj Kumar Singh

IAS Manoj Kumar Singh: उत्तर प्रदेश अब नये मुख्य सचिव के लिए तैयार हो गया है। क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार दिये जाने की सारी संभावनाएं खत्म हो गयी हैं। आईएएस मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने लगभग 15 दिन पहले मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार दिये जाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा था। लेकिन अभी तक केंद्र की ओर से कोई भी सकारात्मक जवाब न मिलने के बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलने के सारे अटकलों पर विराम लग गया है। अब उत्तर प्रदेश में नये मुख्य सचिव की तैनाती तय मानी जा रही है।

यूपी में मुख्य सचिव के लिए ये अफसर दावेदार

उत्तर प्रदेश में अगला मुख्य सचिव कौन बनेगा? इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। इसमें 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसपी गोयल को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। श्री गोयल मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव हैं और वह सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी अधिकारी भी माने जाते हैं। वहीं अगर एसपी गोयल को मुख्य सचिव का पदभार दिया जाता है तो वह जनवरी 2027 तक इस पर पर बने रहेंगे।

इसके अलावा 1989 बैच के ही वरिष्ठ आईएएस देवेश चतुर्वेदी भी मुख्य सचिव की रेस में शामिल हैं। लेकिन उनके यूपी के सीएस बनने के रास्ते में एक अड़चन यह है कि वह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। देवेश चतुर्वेदी का कार्यकाल फरवरी 2026 तक है। अगर यूपी सरकार ने नाम को आगे बढ़ाती है तो देवेश चतुर्वेदी मुख्य सचिव पद पर सात माह ही रह सकेंगे। वहीं मुख्य सचिव पद के लिए संभावित नामों में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को भी दावेदार माना जा रहा है।

दीपक कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव वित्त के पद का दायित्व संभाल रहे हैं। दीपक कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसर माने जाते हैं। दीपक कुमार अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। यदि उन्हें मुख्य सचिव बनाया जाता है तो फिर वह 15 माह तक ही सेवा दे सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले यूपी के मुख्य सचिव रहे दुर्गा शंकर मिश्र को रिटायर होने के बाद ढाई साल का सेवा विस्तार दिया गया था।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story