Jaunpur News: बदलापुर महोत्सव 2025: 551 जोड़ों का सामूहिक विवाह, कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jaunpur News: बदलापुर महोत्सव 2025 में 551 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, कुश्ती-दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन होगा।

Neelesh Singh
Published on: 28 Oct 2025 7:36 PM IST
Jaunpur News: बदलापुर महोत्सव 2025: 551 जोड़ों का सामूहिक विवाह, कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम
X

Jaunpur News

Jaunpur News: बदलापुर महोत्सव 2025 का आयोजन इस वर्ष 1 से 3 नवम्बर तक बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह से होगी, जिसमें 551 जोड़ों का विवाह संस्कार वैदिक रीति से कराया जाएगा। यह कार्यक्रम 1 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे — हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री असीम अरुण और ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा। इन प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी में बदलापुर महोत्सव की शुरुआत एक भव्य सांस्कृतिक माहौल में होगी।

महोत्सव के दौरान मंच पर लोकनृत्य, डेड़िया नृत्य, मयूर नृत्य, फूलों की होली जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियाँ होंगी। इसके साथ ही राम दरबार की प्रस्तुति, पपेट शो, और संगीत कार्यक्रम दर्शकों का मन मोह लेंगे। कार्यक्रम में अलका सिंह पहाड़िया, मनोहर सिंह, राहुल मिश्रा, विवेक मिश्र वरदान, आदर्श मिश्रा, सपना शर्मा, शहबाज असवार, करीना पांडेय, शोविता परिय, पल्लवी मिश्रा और मुकुट बिहारी कौशिक जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

इसके अलावा 2 और 3 नवम्बर को विधायक खेल स्पर्धा और विराट कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें देश के नामी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान भाग लेंगे। प्रतियोगिता का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।महोत्सव की जानकारी देते हुए विधायक बदलापुर श्री रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि यह आयोजन बदलापुर क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और खेल भावना को नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि बदलापुर महोत्सव अब पूरे जिले में एकता, उत्सव और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुका है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

Next Story