Jhansi News: झांसी में कैंसर इंस्टीट्यूट की मांग को लेकर गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

Jhansi News: झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा तथा देश के गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर बुंदेलखंड की संस्कृति, भाषा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Gaurav Kushwaha
Published on: 6 Aug 2025 9:46 PM IST
Jhansi News: झांसी में कैंसर इंस्टीट्यूट की मांग को लेकर गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात
X

Jhansi News: ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा तथा देश के गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर बुंदेलखंड की संस्कृति, भाषा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और उनका ध्यान इन जनहित के मुद्दों पर केंद्रित कराया।

सांसद ने झांसी संसदीय क्षेत्र में टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट की स्थापना हेतु आग्रह करते हुए कहा कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े और सीमित संसाधनों वाले क्षेत्र में कैंसर जैसी घातक बीमारी का इलाज अत्यंत कठिन और महंगा है जिससे मरीजों और उनके परिवारों को महानगरों की ओर पलायन करना पड़ता है यदि झांसी में एक अत्याधुनिक कैंसर उपचार केंद्र की स्थापना होती है तो न केवल झांसी ललितपुर बल्कि सम्पूर्ण बुंदेलखंड के मरीजों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी जिससे इस क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार आएगा।

इसके पश्चात सांसद श्री शर्मा ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें भी बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित पुस्तक भेंट तथा बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध लोक कला चितेरी पर आधारित अंग वस्त्र भेंट कर की। उन्होंने गृहमंत्री से आग्रह किया कि बुंदेली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाए ताकि इस समृद्ध भाषा को संवैधानिक मान्यता प्राप्त हो सके और इसके संरक्षण व प्रसार को उचित आधार मिल सके।

1 / 9
Your Score0/ 9
Gaurav Kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kushwaha

Next Story