Kanpur News: शहर के 10 उपकेंद्रों पर बिजली विभाग के द्वारा कराया जाएगा कार्य,कई घंटे रहेगा शटडाउन

Kanpur News: रिंग रोड उपकेंद्र पर MFS, MFS ऑफिस, कालोनी और चंदारी, कैंटोनमेंट इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन होगा।

Tanya Verma
Published on: 3 Aug 2025 11:36 AM IST
Kanpur News: शहर के 10 उपकेंद्रों पर बिजली विभाग के द्वारा कराया जाएगा कार्य,कई घंटे रहेगा शटडाउन
X

Kanpur News

Kanpur News: कानपुर में रविवार को बिजली विभाग द्वारा 10 उपकेंद्रों पर एलटी लाइन लोड शिफ्टिंग और पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा।दादा नगर उपकेंद्र के औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 121 B, 120 B और 112 A इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहेगा।पनकी उपकेंद्र के B ब्लॉक में पनकी मंदिर के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। रिंग रोड उपकेंद्र पर MFS, MFS ऑफिस, कालोनी और चंदारी, कैंटोनमेंट इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन होगा।

इस्पात नगर उपकेंद्र के न्यू इस्पात नगर में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बारासिरोही उपकेंद्र पर गौतम विहार, न्यू बारासिरोही और लक्ष्मी हॉस्पिटल के आसपास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा।बूढ़पुर उपकेंद्र के सैनिक चौराहा और बजरंग चौराहा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। बिठूर उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन होगा।

भैरव घाट उपकेंद्र के राजीव पेट्रोल पंप और विद्युत शवदाहगृह क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। रतनपुर उपकेंद्र पर IOC, स्वराज नगर और MIG तिराहा इलाके में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। बिजली विभाग के द्वारा शटडाउन लेकर कर कराया जाएगा जिससे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित न हो उपभोक्ताओं को निरंतर बेहतर बिजली मिलती इसलिए शटडाउन लेना आवश्यक है ।

1 / 10
Your Score0/ 10
Tanya Verma
ABOUT THE AUTHOR

Tanya Verma

Next Story