Kasganj News: भाजपा प्रदेश संगठन की बैठक, पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को मिले निर्देश

Kasganj News: कासगंज में भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने एमएलसी व पंचायत चुनाव की तैयारियों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

Ajay Chauhan
Published on: 8 Sept 2025 8:56 PM IST
Kasganj News: भाजपा प्रदेश संगठन की बैठक, पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को मिले निर्देश
X

Kasganj News

Kasganj News: भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की बैठक शहर के होटल फॉर लीफ में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 में एमएलसी शिक्षक, एमएलसी स्नातक, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश की सभी पंचायतों के चुनाव होने हैं।

प्रथम चरण में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के चुनाव होंगे। इसके लिए नई मतदाता सूची तैयार की जा रही है। नियमानुसार, प्रत्येक बार इन चुनावों के लिए नई सूची बनाई जाती है।उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों को जिला स्तर से लेकर बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक की तैयारी के लिए ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 19 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों, अनुसूचित मोर्चों के जिलाध्यक्षों सहित सभी विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया गया। उन्हें आवश्यक जानकारी देकर उनकी जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने यह भी बताया कि आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं जीएसटी रिफॉर्म पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को इन अभियानों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि अभी से भाजपा कार्यकर्ता एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर सक्रिय हो जाएं। प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर जाकर लोगों से समन्वय बनाकर सतत संपर्क अभियान चलाया जाए। बूथ स्तर पर रहने वाले शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाए।

धर्मपाल सिंह ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस की सरकारों में जिन गांवों तक विकास नहीं पहुंचा था, आज वे गांव बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से युक्त हो चुके हैं। आमजन को शौचालय, गरीब आवास, घर-घर नल, किसान सम्मान निधि, राशन व्यवस्था, चिकित्सा जैसी अनेकों योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्राप्त हो रहा है।उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि एमएलसी चुनाव में विजय प्राप्त करने हेतु क्षेत्र एवं जिला स्तर पर गठित टीमों को घर-घर जाकर मतदाता संख्या बढ़ाने के लिए सक्रिय किया गया है।

बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक अंजुला महोर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, सतपाल सैनी, मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, मंत्री स्वतंत्र प्रभार डीपी भारती, प्रदेश मंत्री सुमित बाल्मीकि, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, सुरेश राना, कासगंज जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, एटा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, बरेली जिलाध्यक्ष अधीर सक्सेना, बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता

सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा, विधायक एटा विपिन वर्मा डेविड, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, अलीगढ जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, आगरा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिन उपाध्याय, पंकज चौहान, कौशल साहू, योगेंद्र चौहान, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, विधायक दातागंज राजीव सिंह बब्बू भैया, सहित ब्रज क्षेत्र क़े 19 जिलों के विधायक एवं जिला अध्यक्ष सहित जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story