TRENDING TAGS :
Kasganj News: शिक्षिका व किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kasganj News: सोरों कस्बे के मोहल्ला योग मार्ग के रहने वाले चाहत अल्वी व उसके साथी खुशनूर ने शिक्षका व मकान मालिक की नाबालिग बेटी से बलात्कार किया।
शिक्षिका व किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी चाहत अल्वी व खुसनूर को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में शिक्षका व नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल में मिली वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र में तैनात शिक्षका व मकान मालिक कर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की घटना की सूचना सोरों कोतवाली को मिली तो कोतवाली प्रभारी जगदीश प्रसाद व सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह के द्वारा मोबाइल की जांच के बाद पता चला कि सोरों कस्बे के मोहल्ला योग मार्ग के रहने वाले चाहत अल्वी व उसके साथी खुशनूर ने शिक्षका व मकान मालिक की नाबालिग बेटी से बलात्कार किया। उसके बाद उनकी वीडियो बना ली और उससे उन्हें ब्लैकमेल कर कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ितों ने की न्याय की मांग
लोकलाज के डर से ये घटना किसी को नही बताई वो बहुत डरी हुई थी, हिम्मत जुटाकर इस घटना के बारे में उन्होंने अपने परिजनों को बताया, परिजनों ने कासगंज पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से मुलाकात कर उन्हें एक प्रार्थना पत्र देकर पूरा मामला बताया और न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रार्थना की।
पुलिस ने बताया
पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से इन दोनों को गिरफ्तार किया तथा उनके मोबाइल जब्त कर इन लोगों को जेल भेज दिया है, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कासगंज, राजेश भारती ने पूरी घटना की जानकारी से मीडिया को अवगत कराया गया है।


