Lucknow News: व्यापार के लिए सुरक्षित उत्तर प्रदेश- ब्रजेश पाठक

Lucknow News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कॉरपोरेट के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। डिप्टी सीएम ने बताया कि आज का प्रदेश प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर है। देश-विदेश से हजारों करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट प्राप्त हो रहा है।

Shubham Pratap Singh
Published on: 17 July 2025 5:58 PM IST
Lucknow News
X

Brajesh Pathak Meets Various Companies Senior Position Holders

Lucknow News: 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में उद्योगपती प्रदेश में असुरक्षा के भय के कारण अपना व्यापार स्थापित करने से डरते थे। लेकिन, 2017 के बाद अब भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित महसूस करते हैं। यही कारण है, कि पिछले सरकार की अपेक्षा योगी सरकार में खूब नि​वेश हो रहे हैं। प्रदेश 1 ट्रिलियन इकॉनमी बनने की तरफ अग्रसर है।

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को राजभवन कॉलोनी स्थित अपने आवास कॉरपोरेट के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। डिप्टी सीएम ने बताया कि आज का नया उत्तर प्रदेश प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर है। देश-विदेश से हजारों करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट प्राप्त हो रहा है। इससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। उत्तर प्रदेश में आमजन एवं उद्योग जगत का विश्वास बढ़ा है। सरकार उद्योग जगत के लोगों को प्रदेश में सुरक्षित एवं प्रगतिशील माहौल देने की हमरी जिम्मेदारी है। इंवेस्टर समिट के माध्यम प्रदेश में आ रहे निवेश इसका सबूत है।

बढ़ेगा निवेश

ब्रजेश पाठक ने कहा कि कई कंपनियों के अलग-अलग पदाधिकारियों से आज मुलाकात हुई। यूपी में आगे चलकर और भी निवेश होंगे। सरकार की मंशा जनता के लिए सुविधा बढ़ाने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के लिए भी है। युवाओं की अच्छी आय और उनके भविष्य के लिए जरूरी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shubham Pratap Singh
ABOUT THE AUTHOR

Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh is a Former Reporter at Newstrack.com.

Next Story