चिराग तले अंधेरा! लोहिया पथ की सर्विस लेन टूटकर नाले में गिरी, मार्ग पर रोशनी तक नहीं

Lucknow News: लखनऊ में लोहिया पथ की बदहाल सर्विस लेन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। समता मूलक चौक से लोहिया पार्क चौराहे तक जाने वाली सर्विस लेन कई दिन पहले आधी टूटकर नाले में गिर चुकी है, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 7 Aug 2025 12:24 PM IST
चिराग तले अंधेरा! लोहिया पथ की सर्विस लेन टूटकर नाले में गिरी, मार्ग पर रोशनी तक नहीं
X

 Lucknow Lohia Path News

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में लोहिया पथ की बदहाल सर्विस लेन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। समता मूलक चौक से लोहिया पार्क चौराहे तक जाने वाली सर्विस लेन कई दिन पहले आधी टूटकर नाले में गिर चुकी है, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। लगता है मानो वे किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। इस रास्ते पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस मार्ग पर दिन-रात वाहन गुजरते रहते है, यह सर्विस लेन लोहिया चौराहे को फन मॉल से जोड़ती है, जिस कारण गुजरने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है।

राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाएं

चिंताजनक बात यह है कि मार्ग की इस दुर्दशा के बावजूद न तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम है। रात के समय अंधेरे के कारण रास्ता पूरी तरह असुरक्षित हो जाता है, जिससे राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाएं आम होती जा रही हैं। इस स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोहिया पथ वीवीआईपी लोगों का प्रमुख मार्ग है, जहां से मुख्यमंत्री आवास, पॉलिटेक्निक चौराहा, हाईकोर्ट और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहता है।


प्रशासन की लापरवाही को उजागर

इसके बावजूद भी लोहिया पथ के सर्विस लेन की हालत प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। टूटी हुई सड़क और अंधेरे के कारण मार्ग रात के समय शरारती तत्वों का अड्डा बन गया है, जहां से गुजरना किसी भी आम नागरिक के लिए जोखिम भरा हो गया है। हाल ही में हुई बारिश ने भी इस सड़क की हालत और खराब कर दी है। इस बरसात के बाद लोहिया पथ पर गिट्टी-गिट्टी हो गई थी, जिसे हटाने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है, लेकिन सर्विस लेन की मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है।


पर्याप्त स्ट्रीट लाइट्स लगाने की मांग

स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन से मार्ग को ठीक करवाने की मांग की है। उनकी मांग है कि टूटी हुई सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। इस मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएं और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएं। ताकि यहां से गुजरने वाले लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर पाएं। यह समस्या यातायात की नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और जान-माल से जुड़ी है। इस पर तुरंत कार्रवाई की जरूरत है, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही इसे टाला जा पाएं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story