Lucknow News: लखनऊ महापौर ने संपत्ति विभाग के कामकाज से नाराज, कहा- विभाग की लापरवाही से नगर निगम को उठाना पड़ रहा है नुकसान

Lucknow News: अधिकारियों से महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि संपत्ति विभाग की लापरवाही की वजह से कई मामलों में नगर निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस तरह कीबर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Sumit Yadav
Published on: 10 Jun 2025 12:56 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: महापौर सुषमा खर्कवाल ने संपत्ति विभाग की बैठक के दौरान कामकाज में लापरवाही देखें जाने पर जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर आयुक्त नम्रता सिंह और संपत्ति प्रभारी संजय यादव मौजूद रहें। इसके बाद मेयर ने संपति के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। अधिकारियों से महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि संपत्ति विभाग की लापरवाही की वजह से कई मामलों में नगर निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस तरह कीबर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोर्ट में लंबित मामलों की सूची तत्काल प्रस्तुत करें

महापौर ने सभी लेखपालों से यह स्पष्ट रूप से कहा कि जितने भी न्यायालयों में मुकदमे लंबित हैं, उनकी अद्यतन सूची तत्काल प्रस्तुत की जाए। विशेष रूप से PPE एक्ट के अंतर्गत चल रहे मामलों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके अलावा PPE एक्ट से संबंधित सभी केसों की तिथिवार सूची भी मांगी गई है।

पत्राचार में लापरवाही पर नाराजगी

महापौर ने यह गंभीर आरोप लगाया कि उनके कार्यालय से संपत्ति विभाग को भेजे गए कई पत्र विभाग में गायब हो गए हैं और संबंधित लेखपालों तक नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इन पत्रों की खोज कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में कोई भी पत्र लापता न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो पत्र उनके कार्यालय से भेजे गए हैं, उन पर विभाग को समय-सीमा के भीतर लिखित उत्तर देना अनिवार्य है।

पिछले दो वर्षों की शिकायतों की रिपोर्ट भी तलब

महापौर ने निर्देश दिए कि पिछले दो वर्षों में सांसद, एमएलसी, विधायक, पार्षद के माध्यम से जो भी शिकायती पत्र नगर निगम या संपत्ति विभाग को भेजे गए हैं, उनकी स्थिति की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sumit Yadav
ABOUT THE AUTHOR

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story