Mahoba News: पति से विवाद के बाद मां ने मासूम बेटी को फांसी के फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतारा

Mahoba News: महोबा में पति से विवाद के बाद मां ने अपनी एक साल की बेटी को फांसी के फंदे से लटका कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया।

Imran Khan
Published on: 15 Oct 2025 10:04 AM IST
Mahoba News: पति से विवाद के बाद मां ने मासूम बेटी को फांसी के फंदे पर लटका कर मौत के घाट उतारा
X

Mahoba News

Mahoba News: महोबा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने फोन पर पति से हुए विवाद के बाद अपनी एक वर्ष की मासूम बेटी को फांसी के फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरा परिवार और इलाके में सदमा छा गया है। पुलिस ने हत्यारोपी मां को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी उमारानी की बेटी खुशबू की शादी चरखारी क्षेत्र के अरविंद से हुई थी। अरविंद शराब का आदी था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। खुशबू अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी, लेकिन अरविंद इसके लिए तैयार नहीं था।

लगातार झगड़ों और तनाव से परेशान खुशबू कुछ समय पहले अपनी एक साल की बेटी ऋषिका को लेकर मायके आ गई थी।खुशबू की मां उमारानी ने बताया कि खुशबू मानसिक रूप से कमजोर थी और उसका इलाज भी कराया गया था। मंगलवार की सुबह फिर से पति-पत्नी के बीच फोन पर कहासुनी हुई। इसी विवाद से आहत होकर खुशबू ने गुस्से में आकर अपनी मासूम बेटी को फांसी के फंदे से लटका दिया। इसके बाद उसने खुद भी जान देने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रही।

घटना की जानकारी तब हुई जब खुशबू ने दूसरे कमरे में मौजूद अपने भाई को बताया कि उसने अपनी बेटी को मार डाला है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने हत्यारोपी मां खुशबू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मासूम की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।इलाके के लोग इस वारदात से हैरत में हैं कि एक मां अपने ही बच्चे के साथ इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकती है। पति-पत्नी के विवाद ने न सिर्फ एक मासूम की जान ले ली, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां भी छीन लीं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Imran Khan
ABOUT THE AUTHOR

Imran Khan

Next Story