Mainpuri News: सपा विधायक बृजेश कटेरिया का भाजपा पर हमला, कहा जनता जाग गई है

मैनपुरी के सपा विधायक बुजेश कटेरिया ने भाजपा पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया, कहा देश भाजपा मुक्त दिशा में बढ़ रहा, जनता बदलाव के मूड में है।

Ashraf Ansari
Published on: 4 Nov 2025 9:58 PM IST
Mainpuri Sapa
X

SP MLA Brijesh Katheriya Slams BJP, Says People Want Change

Mainpuri News: जिले में किशनी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक बुजेश कटेरिया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा हर चुनाव में जनता को भ्रमित करने के लिए नए-नए तरीके अपनाती है। कटेरिया ने कहा कि इस बार भाजपा ने ‘SIR’ नामक नया तरीका निकाला है, जिसका पूरे विपक्ष ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की चालों को पहचान चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

विधायक कटेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने के लिए हर सीमा पार कर रही है, लेकिन अब जनता उसकी हकीकत समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सता से बेदखल कर देगी। कटेरिया ने कहा, “अब जनता भारतीय जनता पार्टी मुक्त देश की दिशा में पहला कदम रखने जा रही है।” उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश दोनों स्तरों पर भाजपा के खिलाफ जनता में असंतोष बढ़ रहा है और लोग बदलाव के मूड में हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विपक्ष पर की गई ‘अप्पू-टप्पू-पप्पू’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक कटेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के शब्द उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष में वैचारिक मतभेद तो रहे हैं, लेकिन मर्यादा कभी नहीं टूटी। कटेरिया ने मुख्यमंत्री से अपने पद की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने दावा किया कि “बिहार में खेला हो गया है” और भविष्यवाणी की कि 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा और 14 नवंबर को आने वाले नतीजों में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। कटेरिया ने कहा कि अखिलेश यादव ने बिहार में लोगों को भाजपा के झूठे वादों से जागरूक किया है और अब जनता बदलाव के लिए तैयार है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story