Mathura News: ब्रज रज उत्सव 2025: भक्ति, कला और संस्कृति का भव्य संगम मथुरा में, जानें पूरी डिटेल

Mathura News: 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मथुरा में होगा ब्रज रज उत्सव 2025, देश के नामी कलाकार नृत्य, संगीत और नाट्य के माध्यम से रचेंगे भक्ति व संस्कृति का अद्भुत माहौल।

Amit Sharma
Published on: 25 Oct 2025 5:14 PM IST
Braj Raj Utsav 2025: Grand Confluence of Devotion, Art and Culture in Mathura
X

ब्रज रज उत्सव 2025: भक्ति, कला और संस्कृति का भव्य संगम मथुरा में (Photo- Newstrack)

Mathura News: मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की धर्म, कला और संस्कृति से सराबोर ब्रजभूमि में 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक भव्य ब्रज रज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में देश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ब्रज की भक्ति और संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। रोजाना शाम को होने वाले कार्यक्रमों में संगीत, नृत्य, नाट्य और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

26 अक्टूबर

उत्सव का शुभारंभ प्रसिद्ध नृत्यांगना यास्मीन सिंह की नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’ से होगा। उनके मंचन में श्रीकृष्ण की लीलाओं का दिव्य स्वरूप दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा।

27 अक्टूबर

भक्ति भाव से सराबोर शाम में कन्हैया मित्तल अपनी भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे, जिसमें श्रीकृष्ण भक्ति के रस की वर्षा होगी।

28 अक्टूबर

इस दिन दो अलग-अलग प्रस्तुतियां होंगी। कुंजलता मिश्रा द्वारा मीरवाई नृत्य नाटिका और अभिलिप्सा पांडा की डेवोशनल म्यूजिकल नाइट आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

29 अक्टूबर

रमा वैधनाथन अपनी नृत्य नाटिका ‘अखिलम् मधुरम्’ प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही सुरेश वाडेकर संगीत की मधुर धारा बहाएंगे।

30 अक्टूबर

फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर और सिद्धार्थ इस्सर द्वारा मंचित महानाट्य ‘जय श्रीकृष्णा: गीता सार’ महाभारत और गीता के संदेशों को जीवंत करेगा।

31 अक्टूबर

दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति लोक गीत संध्या होगी। साधो बैंड भक्तिमय गीत-संगीत के साथ दर्शकों का मन जीतेंगे।

1 नवंबर

प्रख्यात गायिका मिस्मी वासु भक्ति संगीत प्रस्तुति देंगी।

2 नवंबर

सुजीत ओझा की भजन गायन प्रस्तुति और पुणे के स्वप्रिल समूह द्वारा हिस्टोरिकल एम्पायर्स ऑफ इंडिया शीर्षक से नृत्य-गायन का अद्भुत संगम होगा।

3 नवंबर

पद्मश्री मनोज जोशी का महानाट्य ‘चाणक्य’ ऐतिहासिक वैभव से भरपूर रहेगा।

4 नवंबर

मथुरा की सांसद एवं सुप्रसिद्ध कलाकार हेमा मालिनी ‘यशोदा कृष्ण’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी।

5 नवंबर

समापन दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रख्यात कवि अपनी रचनाओं से वातावरण को साहित्यिक रंग देंगे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story