मथुरा में ब्रज रज उत्सव 2025: हेमा मालिनी समेत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति

Mathura News: मथुरा में 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे ब्रज रज उत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार भक्ति संगीत, नृत्य और ब्रज संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।

Amit Sharma
Published on: 24 Oct 2025 5:07 PM IST
मथुरा में ब्रज रज उत्सव 2025: हेमा मालिनी समेत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति
X

Mathura News

Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर इस बार ब्रज रज उत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की आवाज़ और कला का जादू बिखरेगा। गीत-संगीत और नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से देश के नामचीन कलाकार भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने दूरदर्शन को बताया कि ब्रज रज उत्सव में इस वर्ष धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ब्रज रज उत्सव में भक्ति संगीत के साथ ब्रज संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओ का प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगो का लाभ देने के कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे और यह आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

उत्सव के मुख्य आकर्षण अतिथि कलाकारों के चयन ड्रीम गर्ल मथुरा सांसद हेमा मालिनी, पुनीत इस्सर, कन्हैया मित्तल, यास्मीन सिंह, रमा वैधनाथन, मिस्सी बासु, स्वप्रिल रास्ते और पद्मश्री मनोज जोशी जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। ये सभी अपनी-अपनी विधा के अनुरूप मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से प्रस्तुति देंगे।उन्होंने बताया कि पिछले साल की भांति प्रतिदिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा दर्शकों के लिए विशाल पंडाल में बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा उत्सव में मनोरंजन, खानपान और हस्तशिल्प की स्टॉल भी रहेंगी।

मथुरा में 26 अक्टूबर से धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड पर ब्रज रज उत्सव शुरू होगा, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार भक्ति संगीत और ब्रज संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिलेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार भी होगा। आयोजन ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में है। हेमा मालिनी, पुनीत इस्सर, कन्हैया मित्तल सहित कई दिग्गज शाम 7 बजे से मंच पर दिखेंगे। प्रवेश निःशुल्क रहेगा और सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story