Mathura News: रेलवे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी, भाकियू ने किया बड़ा ऐलान

Mathura News: किसानों की भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहा किसानों का धरना आज 34वें दिन भी जारी रहा। इस धरने में भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी भी शामिल हुए और उन्होंने बड़ा ऐलान किया।

Amit Sharma
Published on: 20 July 2025 6:32 PM IST
Mathura News: रेलवे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी, भाकियू ने किया बड़ा ऐलान
X

Mathura News

Mathura News: मथुरा के मौजा कोटा में रेलवे प्रोजेक्ट के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहा किसानों का धरना आज 34वें दिन भी जारी रहा। इस धरने में भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी भी शामिल हुए और उन्होंने बड़ा ऐलान किया।

मौके पर पहुंचे आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान यूनियन और मौजा कोटा के निवासियों को समझाते हुए आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही, मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों की सभी प्रकार की मांगों को सुना जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मौजा कोटा क्षेत्र नगर निगम सीमा के अंतर्गत आता है। पिछले 10 वर्षों से किसान नगर निगम को टैक्स दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम में आने के बावजूद रेलवे द्वारा उन्हें कृषि भूमि का रेट दिया जा रहा है। किसानों और किसान यूनियन ने अपनी प्रमुख मांग रखी है कि उन्हें नगर निगम में चल रहे सर्किल रेट का मुआवजा मिले।

सुनील चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार को भी उनकी इन सभी मांगों को नहीं माना गया, तो वे आगे उग्र रूप में धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद उन्होंने 19 तारीख को ट्रेनें रोकने का ऐलान किया था। हालांकि, रेलवे मथुरा प्रशासन की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया और आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगें उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई हैं। किसान अब मंगलवार को होने वाली बैठक और उसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story