Mathura News: वृंदावन में दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिशियन की सड़क दुर्घटना में मौत

Mathura News: चंद्रपाल सुदामकुटी में काम करने आए थे। जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, उज्जवल ब्रज फाउंडेशन की गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Amit Sharma
Published on: 23 Sept 2025 9:52 PM IST
electrician death Mathura
X

इलेक्ट्रिशियन की सड़क दुर्घटना में मौत  (photo: social media )

Mathura News: वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसा जगन्नाथ घाट के पास शाम को हुआ, जब 25 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन चंद्रपाल सड़क पार कर रहे थे। चंद्रपाल सुदामकुटी में काम करने आए थे। जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, उज्जवल ब्रज फाउंडेशन की गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उस समय गाड़ी की देखरेख सुपरवाइजर भरत कर रहे थे।घटना होते ही आसपास मौजूद लोग और साथी घबराकर मौके पर दौड़ पड़े। ठेकेदार राजकुमार ने तुरंत स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल चंद्रपाल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया।

खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई

इस दुर्घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। लोगों की भीड़ अस्पताल और घटना स्थल दोनों जगह इकट्ठा हो गई। पुलिस को भी स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद उनके बीच कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन की गति तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ठेकेदार राजकुमार हम सब लोग काम पर लगे हुए थे। चंद्रपाल जी जैसे ही सड़क पार कर रहे थे, तभी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हम तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह बेहद दुखद घटना है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story