Meerut News: मेरठ में कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ केंडल मार्च, सत्ता और चुनाव आयोग पर उठे सवाल

Meerut News: सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मोमबत्तियों की रोशनी में संविधान बचाने का संकल्प लेते नज़र आए। हाथों में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” और “संविधान बचाओ–देश बचाओ” लिखे पोस्टर थे।

Sushil Kumar
Published on: 14 Aug 2025 10:29 PM IST
Meerut News: मेरठ में कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ केंडल मार्च, सत्ता और चुनाव आयोग पर उठे सवाल
X

मेरठ में कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ केंडल मार्च   (photo: social media )

Meerut News: आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर मेरठ की सड़कों पर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश गूंजा। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम इंदिरा चौक से शुरू हुआ ‘संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ केंडल मार्च ईव्ज चौपला होते हुए बच्चा पार्क तक पहुंचा।

सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मोमबत्तियों की रोशनी में संविधान बचाने का संकल्प लेते नज़र आए। हाथों में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” और “संविधान बचाओ–देश बचाओ” लिखे पोस्टर थे। मार्च की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद भीड़ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ी।

रंजन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन मौजूदा हालात में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग सत्ता पक्ष का एजेंट बन गया है, जिससे लोकतंत्र की जड़ें हिल रही हैं।

संविधान हमारी आत्मा है और लोकतंत्र हमारी ताकत

उनके मुताबिक, “संविधान हमारी आत्मा है और लोकतंत्र हमारी ताकत। चाहे कितनी भी ताकतें इसे कमजोर करने की कोशिश करें, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। हर कीमत पर संविधान की रक्षा होगी और जनता की आवाज़ बुलंद की जाएगी।”

मार्च में कृष्ण कुमार किशनी, आदित्य प्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, हरिकिशन वर्मा, मोहिउद्दीन गुड्डू, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और घर-घर जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर शिव कुमार शर्मा, डॉ. अशोक आर्य, अनिल अरोड़ा, रीना शर्मा, दुष्यंत सागर, शोएब साबरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। मोमबत्तियों की रोशनी में निकला यह मार्च राजनीतिक गर्माहट को और तेज करता दिखा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

Next Story