पीएम मोदी पर राहुल गाँधी की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

राहुल गाँधी के बयान के विरोध में आज रायबरेली में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा।

Narendra Singh
Published on: 28 Aug 2025 5:08 PM IST (Updated on: 28 Aug 2025 7:13 PM IST)
Raebareli News
X

Raebareli News

Raebareli News: राहुल गाँधी के बयान के विरोध में आज रायबरेली में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से जोरदार धक्का-मुक्की हुई। विरोध प्रदर्शन की कमान भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पियूष सिंह ने संभाली। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर देश की गरिमा और प्रधानमंत्री पद का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता बार-बार अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर राजनीति को दूषित कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रखते तो देशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अमित सिंह सीओ सिटी ने दी मामले की जानकारी

अमित सिंह, सीओ सिटी ने बताया की कुछ लोग है जो राहुल गांधी का पुतला फूकने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उनसे पुतला छीन लिया गया। वहां हमारी पुलिस फोर्स पूरी मौजूद है। भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने बताया कि, शहीद चौक स्थित डिग्रीकालेज पर कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता ने राहुल गाँधी का पुतला फूंकने की कोशिश की। उनकी मांग है कि राष्ट्रद्रोही नेताओं को गिरफ्तार करके उनको जेल भेजा जाए। वहीं दूसरी ओर हरचंदपुर के ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ डिग्री कॉलेज चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका।

वही इसकी आग गांव तक पहुँचने लगी है सांसद राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरचंदपुर क्षेत्र के डिडौली गांव में भाजपा जिला संयोजक राजकुमार प्रधान ने अपने समर्थको के साथ मिलकर सांसद राहुल गांधी का फूंका पुतला लगाए भारत माता के नारे।

1 / 9
Your Score0/ 9
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story