Shravasti News: श्रावस्ती में स्वदेशी मेले के छठे दिन लोक संस्कृति की रही धूम

Shravasti News: श्रावस्ती में स्वदेशी मेले के छठे दिन लोककलाओं की शानदार प्रस्तुतियां, "वोकल फॉर लोकल" पर लघु नाटिका ने बटोरी सराहना

Radheshyam Mishra
Published on: 15 Oct 2025 4:54 PM IST
Shravasti News: श्रावस्ती में स्वदेशी मेले के छठे दिन लोक संस्कृति की रही धूम
X

स्वदेशी मेला के छठे दिन  (photo: social media ) 

Shravasti News: शासन के मंशानुसार एवं डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जनपद में गुरुवार 09 अक्टूबर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जूनियर हाईस्कूल भिनगा में दस दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत स्वदेशी मेला के छठे दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रही। इस अवसर पर कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और स्वदेशी भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

मेला परिसर में बने मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें देश एवं प्रदेश की लोककला एवं संस्कृति पर आधारित विविध प्रस्तुतियाँ रहीं। स्वदेशी उत्पादों के महत्व और वोकल फॉर लोकल के संदेश पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। इसके अलावा स्वदेशी मेले में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पंजीकृत कलाकार शाहिद रजा एवं उनकी टीम द्वारा सरकार की योजनाओं पर आधारित लोकगीत भी प्रस्तुत किये। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

भारी भीड़

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और आम लोगों की भारी भीड़ देर रात तक लगी रही।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

1 / 4
Your Score0/ 4
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story