नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के चलते भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Siddharthnagar News: नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के चलते सिद्धार्थनगर जिले में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Intejar Haider
Published on: 10 Sept 2025 6:20 PM IST
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के चलते भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: नेपाल राष्ट्र में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से बुधवार को मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश कुमार सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया।

इस दौरान डीएम व एसपी सहित अधिकारियों ने ककरहवा (थाना मोहाना) व अलीगढ़वा (थाना कपिलवस्तु) बार्डर पर पहुँचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सीमा पर तैनात पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे सीमा पार से होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखें।सभी सुरक्षा कर्मियों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने, निरंतर गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की कड़ाई से चेकिंग करने एवं खुफिया सूचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य, एसडीएम सदर, एसएसबी के असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट, थानाध्यक्ष मोहाना व थानाध्यक्ष कपिलवस्तु सहित सुरक्षा एजेंसियों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखा जा सके।

1 / 10
Your Score0/ 10
Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story