TRENDING TAGS :
Raghopur Election Results 2025: शुरुआती रुझानों में तेजस्वी यादव आगे... सतीश यादव को तगड़ा झटका!
Raghopur Vidhan Sabha Chunav Updates Tejashwi Yadav: राघोपुर विधानसभा सीट पर आज शुक्रवार को वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। यह बिहार की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, जहां राजद के तेजस्वी यादव और बीजेपी के सतीश कुमार यादव के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
Raghopur Vidhan Sabha Chunav Updates Tejashwi Yadav
Bihar Election Result Update: बिहार चुनाव में सबसे हॉट सीटों में एक राघोपुर है। यहां से राजद के नेता, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें बीजेपी के उम्मीदवार सतीश कुमार यादव सीधा टक्कर दे रहे हैं।
आपको बता दे, तेजस्वी ने सतीश कुमार यादव को साल 2020 के चुनाव में भी मात दी थी, लेकिन सतीश ने इसी सीट पर साल 2010 में राबड़ी देवी को लगभग 13,006 वोटों से पटखनी दे चुके हैं। उस जीत के बाद वे इलाके में एक सबसे मजबूत नेता के रूप में सामने आये थे। हालांकि उस वक़्त वे JDU के टिकट पर लड़े थे, लेकिन इस बार उन्हें NDA की तरफ से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया गया है। 2025 के इस चुनाव में राघोपुर की टक्कर बेहद प्रतिष्ठा का बन गया है। एक ओर लालू यादव परिवार की परंपरागत सीट, तो दूसरी ओर बीजेपी की साख दांव पर है।
- सबसे पहले पोस्टल से पड़े वोटों को गिना जा रहा है।
- तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर रोड आवास से निकले, साथ में बहन मीसा भारती भी.. परिणाम से पहले बोले तेजस्वी- बदलाव होगा, बिहार में नौकरी वाली युवाओं की सरकार आएगी।


