Raj Kumar Singh
ABOUT THE AUTHOR

Raj Kumar Singh

राज कुमार सिंह जन्म: 1 जनवरी 1971, तत्कालीन इटावा, (अब औरैया) जिले की बिधूना तहसील में। शिक्षा: मध्य एवं आधुनिक भारतीय इतिहास से एम.ए. (लखनऊ विश्वविद्यालय), एम.ए., पत्रकारिता (लखनऊ विश्वविद्यालय)। कार्य: 1994 से पत्रकारिता। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में कई संस्थानों में कार्य किया। प्रिंट में नवभारत टाइम्स, लखनऊ में बतौर राजनीतिक संपादक कार्य किया। इसके अलावा हिंदुस्तान अखबार के प्रयागराज संस्करण में स्थानीय संपादक, वाराणसी संस्करण में स्थानीय संपादक और लखनऊ संस्करण में उप संपादक के तौर पर काम किया। इलेक्ट्रानिक मीडिया में सहारा समय उत्तर प्रदेश और न्यूज-24 चैनल में लखनऊ में ब्यूरो चीफ रहे। वायस ऑफ इंडिया न्यूज चैनल में लखनऊ में ब्यूरो चीफ और फिर स्थानीय संपादक के तौर पर काम किया। न्यूज एक्सप्रेस चैनल में लखनऊ में पहले स्टेट हेड फिर कोआर्डिनेटिंग एडिटर के तौर पर काम किया।