Basti News: बस्ती में पिता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी से मिला पीड़ित परिवार

Basti News: पीड़ित परिवार ने मुंडेरवा पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने और आरोपियों की मदद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Amril Lal
Published on: 30 July 2025 5:24 PM IST
Basti News: बस्ती में पिता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी से मिला पीड़ित परिवार
X

बस्ती में पिता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग  (photo: social media )

Basti News: जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के निवासी सौरभ मिश्रा और उनकी बहन ने अपने पिता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती में पहुंचकर एसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित परिवार ने मुंडेरवा पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने और आरोपियों की मदद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित सौरभ मिश्रा ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सतीश मिश्रा की 4 जुलाई को पाटीदारों द्वारा डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना मुंडेरवा में हत्या का मुकदमा दर्ज है। बावजूद इसके, पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

मुंडेरवा थाना अध्यक्ष कार्रवाई नहीं कर रहे

परिवार का आरोप है कि आरोपियों की राजनीतिक पकड़ मजबूत होने के चलते मुंडेरवा थाना अध्यक्ष कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक, डीआईजी, जिला अधिकारी और मंडलायुक्त तक से शिकायत की, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।परिवार ने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और मुंडेरवा एसओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Amril Lal
ABOUT THE AUTHOR

Amril Lal

Next Story