TRENDING TAGS :
Etawah News: ग्राम प्रधान की धक्का लगने से मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार
Etawah News: मामले की जानकारी पुलिस को होने पर पुलिस ने प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि मामला बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुगावली का है।
Etawah News
Etawah News: बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रधान शंभू दयाल की धक्का लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया।इटावा के एक गांव में उस समय कोहराम मच गया जब एक बुजुर्ग प्रधान की धक्का लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को होने पर पुलिस ने प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि मामला बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुगावली का है। यहां 50 वर्षीय शंभू दयाल बाल्मीकि अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को मुकेश नाम का एक युवक शंभू दयाल के पास आया, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मुकेश ने ग्राम प्रधान को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
नाती ने मामले के बारे में दी जानकारी
ग्राम प्रधान की मौत के मामले में उनके नाती सनोज कुमार ने बताया कि मनोज नाम का एक व्यक्ति आज सुबह मेरे बाबा के पास आया, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मनोज ने मेरे बाबा को धक्का दे दिया और वहां से चला गया, जिसके बाद मेरे बाबा की मौत हो गई।
एसपी ग्रामीण बोले— आरोपी को किया गया गिरफ्तार
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 85 वर्षीय शंभू दयाल बाल्मीकि की मौत की सूचना मिली थी। मामले की जांच में पता चला कि मनोज ने शंभू दयाल को धक्का दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।


