Hardoi News: सेंट जेवियर्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय आम दिवस, प्रिंसिपल ने अपने हाथो से बच्चो को खिलाया आम

Hardoi News:शिक्षिकाओं ने बच्चों को कहानी कविताओं के माध्यम से आम के बारे में बताया।शिक्षिकाओं ने बच्चो को आम के फायदे भी बताएं।

Pulkit Sharma
Published on: 23 July 2025 9:10 PM IST
Hardoi News: सेंट जेवियर्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय आम दिवस, प्रिंसिपल ने अपने हाथो से बच्चो को खिलाया आम
X

सेंट जेवियर्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय आम दिवस  (photo: social media )

Hardoi News: फलों का राजा आम किसे नहीं पसंद है। गर्मी आते ही आम का मौसम भी आ जाता है। बच्चों को आम का स्वाद काफी पसंद आता है।भारत में आम को लेकर राष्ट्रीय आम दिवस भी मनाया जाता है। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की प्री प्राइमरी कक्षा में राष्ट्रीय आम दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बच्चों ने बनाया। आम की वेशभूषा में बच्चे स्कूल पहुंचे और सबका मन मोह लिया।बच्चों ने आम के बारे में जाना और उसका स्वाद चखा साथ ही शिक्षिकाओं से आम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। शिक्षिकाओं ने बच्चों को कहानी कविताओं के माध्यम से आम के बारे में बताया।शिक्षिकाओं ने बच्चो को आम के फायदे भी बताएं। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी ने भी राष्ट्रीय आम दिवस पर अपने हाथों से बच्चों को आम खिलाएं और प्री प्राइमरी के बच्चों के साथ आम के विषय पर वार्ता की।

विटामिन से भरपूर होता है आम, भारत का राष्ट्रीय फल है आम

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी ने प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों को आम के विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि आम भारत का राष्ट्रीय फल है। यह एक ऐसा फल है जिसकी सबसे ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है। लखनऊ का मलिहाबाद आम के लिए भारत ही नहीं विदेश में भी प्रसिद्ध है। मलिहाबाद से देश के साथ विदेश के कोने-कोने तक दशहरी नाम की प्रजाति का आम भेजा जाता है। मौसमी चटर्जी ने नन्हे मुन्ने बच्चों को बताया कि हम सबको आम जरूर खाना चाहिए इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी 6 जैसे गुणवत्तापूर्ण विटामिन पाए जाते हैं। यह विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। सेंट जेवियर्स प्राइमरी स्कूल की कोऑर्डिनेटर स्केलीन डगलस व शिक्षिकाओं ने क्रियाकलाप के द्वारा आम को खरीदना व बेचना नन्हे मुन्ने बच्चों को सिखाया साथ ही आम से बनने वाले उत्पाद के विषय पर भी जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं मौजूद रही।

1 / 10
Your Score0/ 10
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story