Lucknow News: CMS में 'हमारा देश हमारे राम' कार्यक्रम आयोजित, संगीत और कविता से सेना और राष्ट्र को दी श्रद्धांजलि

Lucknow News: लखनऊ के सीएमएस सभागार गोमती नगर में संस्कार भारती अवध प्रांत द्वारा भारतीय सेना को समर्पित ‘हमारा देश हमारे राम’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संगीत, कविता और रामकथा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 11 Jun 2025 8:21 PM IST
Lucknow News: CMS में हमारा देश हमारे राम कार्यक्रम आयोजित, संगीत और कविता से सेना और राष्ट्र को दी श्रद्धांजलि
X

Lucknow News: सीएमएस सभागार गोमती नगर में संस्कार भारती अवध प्रांत द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में सनातन बैण्ड की संगीतमय प्रस्तुति हमारा देश हमारे राम का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में संस्कार भारती के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ प्रचारक बांकेलाल गौड़ की उपस्थिति रही।

भारत माता और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए सनातन बैण्ड के इस विशेष कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता भगवान राम के प्रति आस्था के भावों में बंधकर देशप्रेम की गंगा में डुबकी लगाते रहे।

राष्ट्रीय कवि अभय सिंह निर्भीक द्वारा तैयार किए गए इस विशेष कार्यक्रम में भगवान राम जन्म, बाललीला, तपोवन रक्षा, सीता स्वयंवर, राम सीता विवाह, राम वन गमन, केवट संवाद, भरत मिलाप, सीता हरण, शबरी राम प्रसंग, राम सुग्रीव मित्रता, हनुमान जी द्वारा लंका में सीता जी की खोज, अक्षय संहार, लंका दहन, राम रावण युद्ध और प्रभु राम द्वारा लंका विजय की कथा का कविता एवं संगीत की जुगलबंदी के साथ बहुत ही रोचक तरीके से वर्णन किया गया। तत्पश्चात जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की अवधारणा पर भारतवर्ष का शौर्यगान, सैनिकों की गाथा, तिरंगे की आरती एवं वंदे मातरम गीत के साथ राम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन संस्कार भारती द्वारा किया गया इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 / 9
Your Score0/ 9
Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story