Lucknow News: शहर में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए बढ़ाई गई चौकसी, ड्रोन से हो रहा एंटी-लार्वा का छिड़काव

Lucknow News: नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शहर में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 7 Aug 2025 8:07 PM IST
Lucknow News: शहर में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए बढ़ाई गई चौकसी, ड्रोन से हो रहा एंटी-लार्वा का छिड़काव
X

शहर में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए बढ़ाई गई चौकसी  (photo: social media )

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बारिश के साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां पैर पसारने लगी है। इस खतरे को देखते हुए नगर निगम ने संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए मुहिम तेज कर दी है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शहर में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है। अभियान के दौरान आधुनिक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर दवा का छिड़काव किया जा रहा है, जहां सामान्य रूप से पहुंचना मुश्किल है।

जल निकायों में छिड़काव

लखनऊ नगर निगम की टीम उन इलाकों पर विशेष ध्यान दे रही हैं जहां पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना ज्यादा है। उसके लिए अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि ऐसे जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान करके तुरंत छिड़काव किया जाए। इसी कड़ी में गुरुवार को जोन 1 में बटलर पैलेस झील और जोन 2 में मोती झील जैसे बड़े जल निकायों में ड्रोन की मदद से दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार और अरुण कुमार गुप्त ने मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया।


जनभागीदारी पर जोर

नगर आयुक्त गौरव कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने जोनल सेनेटरी ऑफिसर (ZSO) को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थानों की पहचान करें जहां मैनुअल छिड़काव संभव नहीं हो पा रहा है, जैसे झीलें, बड़े खाली भूखंड और निर्माणाधीन क्षेत्र आदि जगहों पर ड्रोन के जरिए छिड़काव को प्राथमिकता दी जाएं। नगर निगम केवल छिड़काव ही नहीं कर रहा, बल्कि लोगों को जागरूक करने पर जोर दे रहा है। शहर भर में डेंगू और मलेरिया से बचाव से जुड़े संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।


नगर निगम की अपील

कूड़ा इकट्ठा करने वाली गाड़ियों पर भी संदेशों का प्रचार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सतर्क रहे। इन बीमारियों की रोकथाम में सबसे अहम भूमिका जनता की भागीदारी की होती है। इसलिए नगर निगम ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों और आस-पास पानी जमा न होने दें। इसके साथ ही कूलर, गमलों और छतों की नियमित सफाई करते रहें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। नगर निगम का प्रयास बीमारियों पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story