Mahrajganj News: आईटी इंजीनियर बना इनोवेटिव किसान, लीज़ पर खेती कर गांव में खड़ा किया अपना ब्रांड, अब 200+ ग्राहक

Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सिसवा नगर निवासी नवरत्न तिवारी ने इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है। आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़कर उन्होंने खेती को ही अपना जुनून और कारोबार बना लिया है।

Upendra Kumar
Published on: 20 July 2025 6:06 PM IST
Mahrajganj News: आईटी इंजीनियर बना इनोवेटिव किसान, लीज़ पर खेती कर गांव में खड़ा किया अपना ब्रांड, अब 200+ ग्राहक
X

Maharajganj farmer success story

Mahrajganj News : सफलता की असली कहानी कभी-कभी शहरों की चकाचौंध से नहीं, बल्कि गांव की मिट्टी से जन्म लेती है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सिसवा नगर निवासी नवरत्न तिवारी ने इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है। आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़कर उन्होंने खेती को ही अपना जुनून और कारोबार बना लिया है।

परंपरागत खेती को दी नई दिशा।

नवरत्न तिवारी ने लीज़ पर जमीन लेकर उन फसलों की खेती शुरू की, जो आमतौर पर पहाड़ी या तटीय इलाकों में होती हैं—जैसे कि छोटी इलायची, पान पत्ता, काजू, सेब, नारियल, मौसमी, अजवायन, एस्टर मशरूम और तेजपत्ता। इसके साथ ही उन्होंने सहजन और लहसुन जैसी प्रमुख फसलों को भी प्राकृति कृषि कर उगाया। उन्होंने प्राकृतिक कृषि (Natural Farming) और लोकल मार्केटिंग मॉडल को अपनाते हुए खेती के पारंपरिक ढांचे से हटकर एक नया रास्ता चुना।

वॉट्सऐप पर एक लोकल ग्रुप बनाकर सीधे उपभोक्ताओं से जुड़े।

शुरुआत में नवरत्न ने गांव में फ्री में सब्जियां बांट कर लोगों का भरोसा जीता। फिर उन्होंने एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर गांव व आसपास के लोगों को जोड़ा और सीधे उपभोक्ताओं से संवाद शुरू किया। आज स्थिति यह है कि बिना किसी मिडलमैन या कोल्ड स्टोरेज के वे प्रतिदिन 200 से अधिक ग्राहकों तक ताज़ी सब्जियां और फल पहुंचा रहे हैं।

मिट्टी और मौसम का किया वैज्ञानिक विश्लेषण

नवरत्न ने महराजगंज की मिट्टी और जलवायु का खुद अध्ययन किया। उन्हें यह समझ आया कि यहां की परिस्थितियां सेब और काजू जैसी फसलों के लिए भी अनुकूल हैं। उन्होंने ट्रायल प्लांटेशन किया, और आज उनके खेतों में इन फसलों का गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हो रहा है।

बन गए जिले भर के किसानों के लिए प्रेरणा

नवरत्न तिवारी आज जिलेभर के किसानों के लिए एक रोल मॉडल बन चुके हैं। दर्जनों किसान उनके फार्म का दौरा कर चुके हैं और कई अब उनके मॉडल को अपनाने की योजना बना रहे हैं। नवरत्न जल्द ही किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए शिविर भी शुरू करने जा रहे हैं। और उन्होंने ने बताया कि "खेती में वही करना चाहिए जो सबसे अलग हो। सोच और तकनीक बदल दीजिए, जमीन खुद बोल उठेगी – मैं तैयार हूं।"

1 / 10
Your Score0/ 10
Upendra Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Upendra Kumar

Next Story