Mathura News: मथुरा में भू-माफियाओं की दबंगई: संकट मोचन हनुमान मंदिर तोड़ने की कोशिश, भक्तों ने किया विरोध

Mathura News: घटना के दौरान भक्तों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई और मंदिर की रक्षा के लिए डट गई, जिससे निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा।

Amit Sharma
Published on: 23 July 2025 4:03 PM IST
X

Mathura News: धार्मिक नगरी मथुरा में भू-माफियाओं की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। इस बार उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर को निशाना बनाकर सनातन आस्था को चुनौती दे डाली है। नगर निगम की टीम द्वारा मथुरा-वृंदावन रोड स्थित पीएनबी कॉलेज के सामने स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर को भारी बारिश के बीच तोड़ने की तैयारी की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आम जनमानस में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना के दौरान भक्तों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई और मंदिर की रक्षा के लिए डट गई, जिससे निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा। बाबा कृष्ण दास, जो मंदिर की देखरेख करते हैं, का कहना है कि यह मंदिर वर्षों पुराना है और सनातन धर्म के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कथित भू-माफिया, जो स्वयं को बीजेपी युवा मोर्चा का महामंत्री बताता है, मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

माफिया मंदिर की जमीन को भी हड़पने की कोशिश

बाबा कृष्ण दास के अनुसार, उनके पास 200 गज जमीन का वैध बैनामा है, जबकि मंदिर मात्र 30 गज में स्थित है। फिर भी माफिया मंदिर की जमीन को भी हड़पने की कोशिश कर रहा है। बाबा ने बताया कि उक्त व्यक्ति खुलेआम कहता है कि मंदिर की वजह से उसकी जमीन नहीं बिक पा रही है, इसीलिए वह मंदिर हटवाना चाहता है।

इस पूरे मामले पर बाबा कृष्ण दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मथुरा के जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भू-माफियाओं से उनकी और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सनातन धर्म की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मामले को लेकर अब पूरे शहर में चर्चा गर्म है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story