Hapur News: रिटायर्ड फौजी का शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा?

Hapur News: मृतक की पहचान आशीष त्यागी (60 वर्ष) पुत्र कांति प्रसाद निवासी ग्राम बिहूनी, थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई है।

Avnish Pal
Published on: 10 Sept 2025 12:40 PM IST
Hapur News
X

Hapur News

Hapur News: हापुड़ जनपद में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने सिम्भावली शुगर मिल के गेट के पास सड़क किनारे एक रिटायर्ड फौजी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। मृतक की पहचान आशीष त्यागी (60 वर्ष) पुत्र कांति प्रसाद निवासी ग्राम बिहूनी, थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। आशीष त्यागी भारतीय सेना से बतौर हवलदार रिटायर हुए थे और फिलहाल अपने पैतृक गांव में ही रह रहे थे।

सुबह की सैर पर निकले ग्रामीणों को मिला शव

गुरुवार देर रात तक गांव में सब सामान्य था। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण सिम्भावली शुगर मिल की ओर जा रहे थे तो अचानक गेट के पास सड़क किनारे शव पड़ा देख दंग रह गए। शुरुआत में लोग इसे दुर्घटना समझ रहे थे, लेकिन पास में मिले कुछ संदिग्ध सामान और शव की स्थिति देखकर शक और गहरा गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की तफ्तीश तेज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल को घेरकर शव को कब्जे में लिया और पास से बरामद संदिग्ध वस्तुओं को सील किया।

क्या बोली सीओ

गढ़ सर्किल सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।”

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की मौत की खबर सुनते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह साधारण हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या हो सकती है। मृतक का स्वभाव मिलनसार बताया जा रहा है और गांव में उनकी अच्छी पहचान थी।

गांव में चर्चाओं का बाज़ार गर्म

गांव और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यह सड़क हादसा हो सकता है, वहीं कई लोग मानते हैं कि उनकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक ने हाल ही में गांव के ही कुछ लोगों से विवाद की बात कही थी, जिससे शक और गहरा रहा है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story