Hathras News: डंपिंग ग्राउंड में फंदे से लटका मिला सफाई कर्मचारी का शव, नगर पालिका में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Hathras News: नगर पालिका में हंगामा करने की जानकारी मिलते ही सीओ जैनेंद्र नाथ अस्थाना तथा कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह पहुंच गये जिन्होंने आक्रोशित सफाई कर्मचारियों को समझाया और सफाई कर्मचारी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

G Singh
Published on: 13 Aug 2025 9:37 PM IST
Hathras News: डंपिंग ग्राउंड में फंदे से लटका मिला सफाई कर्मचारी का शव, नगर पालिका में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
X

डंपिंग ग्राउंड में पालिका कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला   (photo: social media )

Hathras News: हाथरस सिकंदरा राऊ के मौहल्ला गौसगंज गढी बुद्धू खां स्थित नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में तैनात पालिका सफाई कर्मचारी का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना मिलते ही परिजन तथा अनेक सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गये और वह मृतक के शव को लेकर नगर पालिका परिषद में आ गये। नगर पालिका में हंगामा करने की जानकारी मिलते ही सीओ जैनेंद्र नाथ अस्थाना तथा कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह पहुंच गये जिन्होंने आक्रोशित सफाई कर्मचारियों को समझाया और सफाई कर्मचारी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में तैनात

जानकारी के अनुसार किशन 25 वर्ष निवासी मोहल्ला नौखेल नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में तैनात था। जिसकी ड्यूटी गढी बुद्धू का स्थित पालिका के डंपिंग ग्राउंड में सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक थी। शाम 5:30 बजे के लगभग किशन का शव डंपिंग ग्राउंड में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन तथा मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। और आनन फानन में तुरंत युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सफाई कर्मचारी के शव को नगर पालिका में रखकर हंगामा होने की जानकारी मिलते ही अनेक लोग पालिका परिसर में पहुंच गए। उनका कहना था कि संदिग्ध हालत में कर्मचारी की हुई मौत की जांच करके कार्रवाई की जाए। तथा मृतक के परिजनों को आर्थिक धनराशि के साथ मुआवजा किया जाए।

1 / 7
Your Score0/ 7
G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story