Lucknow news: पूर्व सांसद के निधन पर बोले अखिलेश यादव, कहा- छोटे सिंह यादव का साथ राजनीतिक सम्बंधों से आगे का था

छोटे सिंह यादव का शुक्रवार को लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। शनिवार को फर्रूखाबाद स्थित छोटे सिंह यादव के आवास पर पहुंच कर अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा है कि छोटे सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। उनका नेताजी का वर्षों का साथ था छोटे सिंह यादव का साथ राजनीतिक सम्बंधों से आगे का था। वे नेताजी के पुराने साथी और परिवार की तरह थे।

Sumit Yadav
Published on: 14 Jun 2025 6:36 PM IST
Lucknow news
X

Lucknow news : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज से पूर्व सांसद रहे छोटे सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक जताया। छोटे सिंह यादव का शुक्रवार को लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। शनिवार को फर्रूखाबाद स्थित छोटे सिंह यादव के आवास पर पहुंच कर अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा है कि छोटे सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। उनका नेताजी का वर्षों का साथ था छोटे सिंह यादव का साथ राजनीतिक सम्बंधों से आगे का था। वे नेताजी के पुराने साथी और परिवार की तरह थे।

समाजवादी पार्टी को ऊंचाई तक पहुंचाने में किया संघर्ष

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को बनाने से लेकर ऊंचाई तक पहुंचाने में छोटे सिंह यादव ने नेताजी के साथ संघर्ष किया। उन्होंने मेहनत कर समाजवादी पार्टी को मजबूत किया। पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी का साथ निभाया। पार्टी के लोग उनके निधन से दुःखी है। आज हमारे बीच नहीं है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जो रास्ता छोटे सिंह यादव ने दिखाया और जो सिद्धांत दिया उसे और मजबूत करें।

सहकारिता आंदोलन से जुड़े थे


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे सिंह यादव सहकारिता आंदोलन से जुड़े थे। सहकारिता आंदोलन को और मजबूत बनाना है, जिससे गांव के लोगों को इसका लाभ मिले। छोटे सिंह यादव ने बहुत त्याग किया और नेताजी के हर फैसले के साथ रहे। पार्टी को हमेशा मजबूत किया। उन्होंने समाज सेवा से लेकर राजनीति और अन्य क्षेत्रों में जो सेवाएं की हम सभी लोग उन्हें कभी भूल नहीं सकते है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sumit Yadav
ABOUT THE AUTHOR

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story