Sonbhadra News : सोनभद्र में युवा उत्सव 2025 में विज्ञान प्रदर्शनी और लोकगीत होंगे मुख्य आकर्षण

Sonbhadra News : सोनभद्र में युवा उत्सव 2025 में विज्ञान प्रदर्शनी, लोकगीत, लोकनृत्य और प्रतिभाओं का होगा शानदार प्रदर्शन

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 27 Oct 2025 8:47 PM IST
Sonbhadra News :  सोनभद्र में युवा उत्सव 2025 में विज्ञान प्रदर्शनी और लोकगीत होंगे मुख्य आकर्षण
X

Sonbhadra Youth Festival 2025 ( Image From Social Media )

Sonbhadra News : मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय ‘‘युवा उत्सव’’ की तैयारी को लेकर समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ‘‘युवा उत्सव 2025’’ का आयोजन 4 नवम्बर को विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, तियरा, रॉबर्ट्सगंज में किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उत्सव में युवाओं की प्रतिभा दो ट्रैक में निखरेगी — कल्चरल ट्रैक में डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह) और कविता लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी, जबकि इनोवेशन ट्रैक के तहत ‘‘साइंस मेला प्रदर्शनी’’ का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की आयु 12 जनवरी 2026 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक व आईटीआई कॉलेजों के छात्र-छात्राएँ इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। ‘‘साइंस मेला’’ में युवा वैज्ञानिक अपने नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागी आगे मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इच्छुक प्रतिभागी 4 नवम्बर की सुबह 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर पंजीकरण करा सकते हैं।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र प्रतीक साहू, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अनुज त्रिपाठी, रवि शंकर कुशवाहा और विकास दूबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Mithilesh Dev Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Mithilesh Dev Pandey

Next Story