Mahoba News: सड़क हादसे में दो श्रद्धालु दोस्तों की मौत, जटाशंकर धाम से दर्शन कर लौटते वक्त ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा

Mahoba News: रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Imran Khan
Published on: 26 July 2025 3:47 PM IST
Mahoba News: सड़क हादसे में दो श्रद्धालु दोस्तों की मौत, जटाशंकर धाम से दर्शन कर लौटते वक्त ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा
X

सड़क हादसे में दो श्रद्धालु दोस्तों की मौत   (photo: social media )

Mahoba News: महोबा जनपद में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की जान चली गई। दोनों मृतक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम मंदिर से दर्शन कर बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि बांदा जनपद के पोड़ाबाग गांव निवासी 34 वर्षीय ज्ञान बाबू गुप्ता अपने मित्र सूरज के साथ शुक्रवार को मध्य प्रदेश स्थित जटाशंकर धाम मंदिर के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड स्थित खनिज बैरियर के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ज्ञान बाबू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ज्ञान बाबू को मृत घोषित कर दिया। सूरज को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया

पुलिस ने ज्ञान बाबू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, सूरज की मौत की सूचना मिलते ही उनके गांव में मातम छा गया। दोनों मृतक आपस में गहरे दोस्त थे और साथ ही धार्मिक आस्था से जुड़े श्रद्धालु भी थे। उनकी अचानक हुई मौत से न केवल परिवार में कोहराम मच गया है बल्कि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने सावन माह में श्रद्धालुओं की यात्रा को गमगीन कर दिया है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Imran Khan
ABOUT THE AUTHOR

Imran Khan

Next Story