TRENDING TAGS :
Santkabir Nagar News: द्वाबा महोत्सव 2025: 13 नवंबर से होगा भव्य आयोजन, शुरू तैयारियां
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर के द्वाबा बाग में 13 से 17 नवंबर तक होगा ऐतिहासिक द्वाबा महोत्सव का दूसरा संस्करण, भोजपुरी-बॉलीवुड नाइट से लेकर कवि सम्मेलन तक होंगे आकर्षण।
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। ऐतिहासिक द्वाबा महोत्सव के दूसरे संस्करण के आगाज का सोमवार को उद्घोष हो गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस भव्य महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भोजपुरी नाइट, बॉलीवुड नाइट, आल्हा, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवम् मुशायरा, बालीवाल, कुश्ती और मैराथन महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। रजिस्ट्री ऑफिस बाग में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का भव्य एवम् रंगारंग शुभारंभ 13 नवंबर को होगा।
द्वाबा महोत्सव का शुभारंभ
द्वाबा महोत्सव के शिल्पकार नगर पंचायत हैसर धनघटा के चेयरमैन प्रतिनिधि एवम् विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने सोमवार को आयोजन स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि धनघटा विधान सभा क्षेत्र के सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक वैभव को राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय स्तर से महोत्सव की अनुमति प्रक्रिया अंतिम दौर में है, आयोजक मंडल खुद के संसाधनों और क्षेत्रीय जनमानस के सहयोग से भी महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए तैयार है। द्वाबा महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश की कैबिनेट के किसी मंत्री द्वारा होने की संभावना है।
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में महोत्सव में शासकीय योजनाओं के स्टॉल, द्वाबा के मिट्टी की खुशबू बिखेरती झांकियां के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, कृषि और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाना है। इस महोत्सव में मशहूर लोक गायकों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कवि, शायर, बॉलीवुड कलाकार से लेकर स्थानीय प्रतिभाओं का भी संगम होगा।
17 नवंबर को होगा महोत्सव का समापन
महोत्सव का समापन 17 नवंबर को होगा। प्रेस वार्ता के दौरान द्वाबा के विद्वता की प्रतिमूर्ति डा मनोज शुक्ला, अवधेश उपाध्याय, अनुभव शुक्ला, राजेश चतुर्वेदी, प्रदीप सैनी,अखिलेश पाठक, अंशू शुक्ला, पुनीत सिंह, सीमा देवी, सोमनाथ चौहान, हारुन अंसारी, जेपी यादव, रामकेश गौतम, रिंकू सैनी, अटल पांडेय, कृष्णमुरारी, मसलहुद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


